- नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
- कार्यक्रम का जस्सी मीडिया ग्रुप के यू-ट्यूब चैनल व लोहारी राघो न्यूज ब्लोग पर किया जाएगा लाईव प्रसारण
जसविंद्र सिंह । जस्सी मीडिया ग्रुप
नारनौंद। उपमंडल का गाँव लोहारी राघो आज शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में इतिहास रचने जा रहा है। आज शाम मोठ रोड़ पर डॉ. भीमराव अंबेडकर युवा ट्रस्ट लोहारी राघो के तत्वाधान में आयोजित होने जा रहे इस ऐतिहासिक और भव्य कार्यक्रम के दौरान न केवल डॉ. भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय का शिलान्यास होने जा रहा है बल्कि विशाल कुश्ती दंगल में अंडर-20 आयु वर्ग के पहलवान भी अपना दम दिखाएंगे। विजेता पहलवानों को आयोजन समिति द्वारा आकर्षक पुरस्कार व्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। डॉ. भीमराव अंबेडकर जी एवं महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित होने जा रहा यह कार्यक्रम समाज को शिक्षा, भाईचारे और एकता का संदेश देगा। इस कार्यक्रम को लेकर गाँव लोहारी राघो समेत पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस कार्यक्रम का जस्सी मीडिया ग्रुप के यू-ट्यूब चैनल व लोहारी राघो न्यूज ब्लोग पर लाईव प्रसारण भी किया जाएगा।
जानें क्या है खास इस आयोजन में?
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए सोमनाथ संभरवाल ने बताया कि आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय का शिलान्यास कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया जाएगा, जो युवाओं और समाज के लिए प्रेरणादायक पहल मानी जा रही है।
मुख्य अतिथि और विशिष्ट हस्तियां
- मुख्य अतिथि: नारनौंद के विधायक जस्सी पेटवाड़
- विशिष्ट अतिथि: सुनील माजरा (जिला परिषद)
- अध्यक्षता: सोनू (सरपंच, लोहारी राघो)
- अन्य गणमान्य: रतन लाल बड़गुजर
क्या मात्र फूल चढ़ाने तक और मोबाईल में स्टेटस लगाने तक ही सीमित रह गई है अम्बेडकर जयंती?
जानें क्यों है ये कार्यक्रम खास?
यह आयोजन सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य मकसद समाज में समानता और अधिकारों की प्रेरणा देना
और युवाओं को खेल और ज्ञान से जोड़ने की पहल है।
Ambedkar Youth Trust Lohari Ragho Program
आयोजकों का संदेश
डॉ. भीमराव अंबेडकर युवा ट्रस्ट, लोहारी राघो द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य है समाज में शिक्षा की लौ जलाना।
डॉ. अंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना।
आज शाम बनेगा इतिहास!
गांव और आसपास के क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह है। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। अगर आप भी सामाजिक बदलाव, शिक्षा और जोश से भरे इस माहौल का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आज शाम इस कार्यक्रम में जरूर शामिल हों। ‘चलो शिक्षा की ओर’ इसी संदेश के साथ आज का ये आयोजन बदलाव की नई शुरूआत बनने जा रहा है।
ऑर्डर-ऑर्डर ! लोहारी राघो में फिरनी पर काबिज 55 अवैध कब्जाधारी हाजिर हों
यह भी पढ़ें...
लोहारी राघो में फिर मनरेगा घोटाला, फर्जीवाड़ा पकड़ में आने पर मेट को हटाया
लोहारी राघो मनरेगा लूट कांड की कलंक कथा : मेटों ने पार कर दी थी भ्रष्टाचार की सारी हदें
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

